spot_img
spot_img

पुर्तगाल में जल संकट: लोगों को पानी की सप्लाई की राशनिंग

पुर्तगाल के कई शहरों में 95 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र गंभीर या अत्यधिक सूखे की चपेट में आ गया है, इसलिए वहां लोगों को सीमित आधार पर पानी की सप्लाई की जा रही है।

लिस्बन: पुर्तगाल के कई शहरों में 95 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र गंभीर या अत्यधिक सूखे की चपेट में आ गया है, इसलिए वहां लोगों को सीमित आधार पर पानी की सप्लाई की जा रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी क्षेत्र में जल संकट विशेष रूप से गंभीर है, जहां अल्गार्वे इंटरमुनिसिपल कम्युनिटी ने शनिवार को सूखे का सामना करने के लिए संयुक्त उपायों की घोषणा की।

उन उपायों में हरित स्थानों की सिंचाई को कम करना, पीने के लिए अपशिष्ट जल का उपयोग न करने के साथ-साथ पानी के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देने के अभियान शामिल हैं। पुर्तगाली जल वितरण और ड्रेनेज एसोसिएशन के अध्यक्ष रुई गोडिन्हो ने पानी के नुकसान को कम करने के लिए मौलिक संरचनात्मक उपायों के तत्काल कार्यान्वयन का बचाव किया।

स्थानीय मीडिया ने उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया कि पानी के कुशल उपयोग के लिए विशिष्ट उपायों और एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ समस्या को दूर करना आवश्यक है। पिछले महीने के अंत में, सरकार ने घोषणा की थी कि वह जागरूकता अभियानों और देशभर में फैले गंभीर सूखे से लड़ने के लिए आकस्मिक समाधान के लिए अपने पर्यावरण कोष से 50 लाख यूरो आवंटित करेगी।

फरवरी की शुरूआत में सरकार ने मुख्य भूमि पुर्तगाल में सूखे के कारण बिजली उत्पादन और कृषि सिंचाई के लिए कई बांधों के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!