नई दिल्ली: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान ने भारत से होने वाले निर्यात को जारी रखा है लेकिन अफगानिस्तान से भारत में होने वाले आयात पर रोक लगा दी है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) के डायरेक्टर जनरल डॉ. अजय सहाय ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।

डॉ. अजय सहाय ने कहा कि अफगानिस्तान से भारत में होने वाले सभी तरह के आयात पर तालिबान सरकार ने रोक लगा दी है। लेकिन, भारत से अफगानिस्तान को किया जाने वाला निर्यात फिलहाल जारी है।

उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान और भारत के बीच सीधे व्यापार नहीं होता बल्कि अफगानिस्तान के चमन और तोरखाम से अटारी बॉर्डर, दुबई और ईरान के जरिए भारत में सामान अफगानिस्तान से आता है, जिसे फिलहाल रोक दिया गया है। भारत से अफगानिस्तान को जाने वाले सामान यानी निर्यात पर फिलहाल कोई रोक नहीं है।
गौरतलब है कि भारत ने अफगानिस्तान में लगभग 3 अरब डॉलर (22,251 करोड़ रुपए) का निवेश किया है। अशरफ गनी सरकार के कार्यकाल में भारत और अफगानिस्तान के रिश्ते बेहद मधुर हो गए थे।
इस बीच नई दिल्ली ने अफगानिस्तान में कई विकास परियोजनाओं को आकार दिया था, लेकिन अब पहले जैसे रिश्ते रहने की उम्मीद बेहद कम है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Kolkata: लिव-इन पार्टनर की चाकू मारकर हत्या, प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार
- Saudi Arabia में Aramco की इमारत पर हमले की कोशिश, कोई हताहत नहीं
- Shrinagar शहर में चार वांछित आतंकवादियों के पोस्टर लगे, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम
- Tamilnadu: पक्षियों के लिए 21 साल से बिना पटाखों की दीपावली, इरोड के 10 गांवों ने पेश की मिसाल
- Lakhisarai में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, SI समेत चार पुलिसकर्मी घायल; कई गिरफ्तार



