
Deoghar: जिले के कुंडा थाना में अज्ञात बोलेरो द्वारा एक युवक को धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला घायल के पिता जलाथर निवासी शिव शंकर राय ने दर्ज कराया है।

कहा है कि 28 अगस्त को उसका बेटा कृष्णा कुमार राय सुबह 7:30 बजे एक सैलून से निकलकर घर वापस लौट रहा था। इस दौरान मधुपुर- देवघर मुख्य मार्ग पर जलाथर स्थित घर के पास एक अज्ञात बोलेरो चालक वाहन को लापरवाही व तेज गति से चलते हुए उसे धक्का मार दिया और देवघर की ओर फरार हो गया ।

इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया । घायला अवस्था में उसे पहले कुंडा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। से प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गापुर रेफर कर दिया गया जहां वह आजतक बेहोश है। कहा है कि उसे इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाने के कारण आवेदन देने में देरी हो गई। कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर फरार वाहन कि खोज में जुट गई है।


