
Deoghar: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा सभी जगह जांच अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को जसीडीह स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने जांच के क्रम में एक युवक के बैग से दो देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया है। वही युवक को गिरफ्तार कर जीआरपी पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

गिरफ्तार युवक का नाम सुमित कुमार सिंह है जो बिहार के पटना जिले के पंडारक थाना क्षेत्र बिहारी बीघा गावं का रहने वाला है। जाता है कि रेल के जीआरपी पुलिस द्वारा स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान गिरफ्तार युवक के बैग को जब चेक किया गया तो उसमें रखा दो देसी कट्टा तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक जसीडीह थाना क्षेत्र के तिलजोरी गांव में अपने मामा घर आया था। सोमवार को वापस घर जाने के लिए जसीडीह स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचा था। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था।
इस दौरान जांच के क्रम में उसके बैग से हथियार और गोली बरामद किया गया।


