
पोर्टो प्रिंस: हैती में शनिवार को आए भयावह भूकंप में मरने वाले लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर 1200 से अधिक हो गई है और घायलों की संख्या 5000 से अधिक पहुंच गई।

इस भूकंप के कारण हजारों घर नष्ट हो गए, जिसके चलते हजारों की संख्या में लोगों को सड़कों या फुटबॉल के मैदानों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। ये लोग अपने सामानों के साथ सड़कों पर देखे गए।

मौसम विभाग ने हैती के हालात और खराब होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है।
यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर ने हैती और डोमिनिकन रिपब्लिकन में 4 से 8 इंच (10 से 20 सेंटीमीटर) बारिश का अनुमान लगाया है, जो द्वीप के कुछ दक्षिणी हिस्सों में 15 इंच तक है।
इस भीषण भूकंप पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने तुरंत प्रभाव से हैती को अमेरिकी सहायता के लिए भी मंजूरी दी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा है कि वह इस परिस्थिति में हैती के लोगों के साथ है और लोगों को स्वास्थ्य संबंध जरूरतें पूरी करने में मदद कर रहा है।
प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने पूरे देश में एक महीने की आपातकाल की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कुछ शहर तो पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और प्रभावित इलाकों के अस्पताल घायलों का ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने इस समय हैती के लोगों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि जरूरतें बहुत अधिक हैं। हमें घायलों की देखरेख करनी होगी, भोजन, सहायता, अस्थायी शरण एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग देना होगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले जनवरी 2010 में आए भयावह भूकंप में 2 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए थे।
इन्हें भी पढ़ें:
- BIG NEWS : Jharkhand के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर, मौके पर हुआ ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट
- Deoghar : धपरा गैंग का आतंक जारी, रेलवे स्टाफ से 6 हजार रुपये की छिनतई
- Baba Mandir स्थित वाहय अर्घा के पास श्रद्धालु महिला के बैग से 35 हजार रुपये उड़ाए, भाग रहे संदिग्ध को श्रद्धालुओं ने दबोचा
- Deoghar : IIT में नामांकन दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी का आरोप, दो लाख एडवांस लेने पहुंचे संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
- पप्पू यादव की प्रेस वार्ता में हंगामा, एक अज्ञात व्यक्ति के चप्पल फेंकने का आरोप, समर्थकों ने की पिटाई



