
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने गुरुवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। पाकिस्तान ने यह परीक्षण भारत के निर्भय क्रूज मिसाइल परीक्षण के एक दिन बाद किया है।

पाकिस्तान की सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने सतह से सतह तक मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल गजनवी का सफल परीक्षण किया है। माना जा रहा है कि भारत के जवाब में अब पाकिस्तानी सेना ने मिसाइल परीक्षण किया है।

पाकिस्तान की सेना ने कहा कि इस मिसाइल को सेना के स्ट्रेटजिक फोर्सेस कमांड ने अंजाम दिया है। इस दौरान मिसाइल के सभी तकनीकी पहलुओं का आकलन किया गया। इससे पहले भारत ने अपनी क्रूज मिसाइल निर्भय का सफल परीक्षण किया था।
परमाणु हमला करने में सक्षम गजनवी मिसाइल 290 किलोमीटर तक 700 किलोग्राम तक के परमाणु वॉरहेड के अलावा पारंपरिक आयुध को लेकर जाने में सक्षम है। गजनवी मिसाइल को हत्फ-3 मिसाइल के नाम से भी जाना जाता है। पाकिस्तान ने गजनवी मिसाइल को 1987 से बनाना शुरू किया था।
इस मिसाइल को पाकिस्तानी सेना में लगभग 20 साल बाद 2007 में शामिल किया गया था। इस मिसाइल की लंबाई 8.5 मीटर के आसपास है। चीन के सहयोग से बनी इस मिसाइल को पाकिस्तान के नेशनल डेवलपमेंट कॉम्पलैक्स ने विकसित किया है।
इसे भी पढ़ें:
- Indian Railway ने टिकट बुकिंग के साथ शुरू की अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग
- Jharkhand के Hazaribagh में होटल से तीन हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, रिवॉल्वर और कारतूस बरामद
- भारत विकास परिषद, देवघर शाखा द्वारा श्रावणी सेवा शिविर का शुभारंभ
- सावन सिंधारा उत्सव के साथ सजा परंपरा कला और विरासत मेला, मंत्री दीपिका पांडेय ने बढ़ाया महिला उद्यमियों का उत्साह
- Jharkhand : जामताड़ा में प्रसूता एवं नवजात की मौत और आंदोलनकारियों पर FIR के विरोध में BJP का प्रदर्शन


