टोक्यो: जापान में शनिवार को टोक्यो, सैतामा, चीबा, कनाग्वा, ओसाका, ओकानावा प्रीफेक्चर्स में 31 अगस्त तक आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री के कार्यालय की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि जापान के सैतामा, चीबा, कनाग्वा, ओसाका, ओकानावा प्रीफेक्चर्स में कोरोना के प्रसार के फैलने से रोकने के लिए होकाइडो, इशिकावा, क्योटो, ह्योगो और फुकुओका प्रीफेक्चर्स में 31 अगस्त तक आपातकाल की घोषणा कर दी गई। यह वो इलाके हैं, जो उपयुक्त प्रिफेक्चर्स के भीतर आते हैं।

दरअसल, ये कदम देश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए उठाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर कहा गया है कि अब युवाओं को वैक्सीन लगाए जाने पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। साथ ही जापान की जनता से आग्रह किया गया है कि वे लोग बिना वजह से घरों से बाहर नहीं निकलें और सरकार की ओर से वह हर कदम उठाया जाएगा, जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से कंपनियों से आग्रह किया गया है कि वह अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने की अनुमति दें। साथ ही कार्यालयों में रात 8 बजे के बाद काम नहीं करने के आदेश जारी किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: भादो मेला में रंगदारी व धमकी मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व CCTV-DVR बरामद
- वाराणसी में नक्सली कमांडर ब्रजेश गंझू की मौत के साथ Jharkhand में खौफ के एक बड़े चैप्टर का खात्मा
- जमशेदपुर से गिरफ्तार गौरव झा व निहाल मिश्रा को देवघर लाकर पुलिस ने कराया परेड, रंगदारी, हथियार चमकाने और कारोबारियों को धमकी देने के आरोप
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस



