देवघर
DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में देवघर हवाई अड्डा के निर्माण कार्य से संबंधित प्रगति की समीक्षा बैठक निर्माणाधीन हवाई अड्डा अवस्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की गयी। उपायुक्त(DC) ने कार्य प्रगति में सकारात्मक प्रगति(positive progress) पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि यह बेहतर समन्वय का परिणाम है. आगे भी इसी जज़्बे के साथ काम करें। हम जल्द हीं निर्माण कार्य की सभी बाधाओं को दूर करते हुए कार्य(work) पूरा कर लेंगे। उन्हांेने अधिकारियों को स्पष्ट निदेशित करते हुए कहा कि एयरपोर्ट के आस-पास कोई भी अवैध निर्माण कार्य किसी भी रूप में नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने इसके लिए विशेष रूप से अनुमंडल पदाधिकारी(SDM),देवघर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, देवघर एवं अंचलाधिकारी, देवघर को सुनिश्चित करने को कहा। इसके लिए एयरपोर्ट के अधिकारियों को सजग रहते हुए जिला प्रशासन को सहयोग करने का निदेश दिया। उन्होंने निर्माण कार्य को ससमय पूर्ण करने में अधिकारियों को पूरी संजिदगी के साथ कार्य करने हेतु निदेशित किया।
पेड़ों की कटाई-छटाई के संदर्भ में वन प्रमंडल के प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गयी कि हाई पावर कमिटि के स्वीकृति के उपरांत एयरपोर्ट आॅथोरिटी को सूचित करते हुए आगे की कार्रवाई की जायेगी। हवाई अड्डा जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के क्रम में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर द्वारा जानकारी दी गयी कि तीन बोलवेल में से 02 बोरवेल में मोटर पंप को अधिष्ठापित कर दिया गया है। इनके डिस्चार्ज टेस्टिंग में पर्याप्त मात्रा में पानी आने की बात कही गयी। शेष एक पंप में मोटर पंप अधिष्ठापित करते हुए टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है।
हवाई अड्डा अन्तर्गत ट्वींन कैरेज रोड निर्माण के संबंध में कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, देवघर द्वारा जानकारी दी गयी कि इसके लिए तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर ली गयी है, विभागीय स्वीकृति आदेश प्राप्त होते हीं इसका निर्माण कार्य जल्द आरंभ कर दिया जायेगा।
हवाई अड्डे के आस-पास के क्षेत्रों में अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्य प्रगति के संदर्भ में कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, देवघर द्वारा जानकारी दी गई कि कार्य प्रगति पर है और इसे जल्द पूरी कर ली जाएगी।
DC ने बैठक के बाद मीडिया(Media) से बात करते हुए कहा कि देवघर हवाई अड्डा का निर्माण न केवल झारखण्ड प्रदेश के लिए बल्कि आस-पास के प्रदेशों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसके निर्माण से एक और जहां देवघर को धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। वहीं आर्थिक क्षेत्रों में भी अनेकों गतिविधियाँ शुरू होगी, जिससे यहां के वासियों को उन्नति एवं प्रगति का मौका मिलेगा। इसके निर्माण से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवीपुर के बेहतर संचालन में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की ईच्छा है कि एयरपोर्ट निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किये जा रहे हैं। अधिकारी बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य प्रगति में तीव्र गति प्रदान कर रहे हैं। इसके निर्माण कार्य को जल्द पूरी कर ली जाएगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अपर समाहत्र्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी फिलब्यूस बारला, एयर आॅथोरिटी के निर्माण कार्य प्रभारी केडी दास, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, देवघर डीएन साहू, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर आनन्द कुमार सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, वन विभाग के प्रतिनिधि, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,जितेन्द्र यादव, अंचलाधिकारी, मोहनपुर, प्रीतिलता किस्कू एवं अन्य अधिकारगण उपस्थित थे.