कोलकाता: प्रसिद्ध तबला वादक पंडित शुभंकर बनर्जी का 54 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित होने के कारण गत 20 जून से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें एकमो सपोर्ट पर भी रखा गया था। लेकिन उन्होंने आज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उन्होंने कोरोना दो टीके भी लिए थे। अस्पताल के अनुसार उन्हें फेफड़ों को गंभीर क्षति हुई थी। अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर राज्य संगीत अकादमी में रखा जाएगा ।

उल्लेखनीय है कि शुभंकर ने पंडित रविशंकर, उस्ताद अमजद अली खान, पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, पंडित बिरजू महाराज और अन्य जैसे कलाकारों के साथ मंच पर काम कर चुके हैं।
इसके अलावा बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें ‘संगीत सम्मान’ और ‘संगीत महा सम्मान’ से भी सम्मानित किया था।
इन्हें भी पढ़ें:
- जमशेदपुर से गिरफ्तार गौरव झा व निहाल मिश्रा को देवघर लाकर पुलिस ने कराया परेड, रंगदारी, हथियार चमकाने और कारोबारियों को धमकी देने के आरोप
- Mathura: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में हुआ राधा रानी का महा अभिषेक
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार



