
Deoghar: देवघर नगर थाना में दहेज प्रताड़ना को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला मधुपर थाना क्षेत्र के भेड़वा निवासी मधू कुमारी ने दर्ज कराया है। वर्तमान में वह नगर थाना इलाके के बरमसिया में रह रही है।

कहा है कि वर्ष 2016 में मधुपुर भेड़वा निवासी पंकज दास ने शादी हुई थी। कह है कि शादी के वक्त उसके परिवार के द्वारा 15 लाख नकद और 4 लाख का सोने का जेवरात दिया गया था। शादी के एक दो वर्ष तक सब कुछ ठीक- ठाक चला। उपरांत पति के द्वारा और दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट किया जाने लगा।

कहा है कि 2024 के अप्रैल माह में उसे पता चला कि उसका पति एक अन्य औरत के साथ घूम रहा है। जानकारी मिलते ही वह अपनी सास और मायके के परिवार के साथ उसे खोजने निकली। कहा है कि जहां का पता दिया गया था वहां वे लोग पहुंचे तो पति को एक गैर महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


