
Deoghar : देवघर-जसीडीह मुख्यमार्ग पर डाबरग्राम ओवरब्रीज के पास हुए एक सड़क हदसे में तीन व्यक्ति घायल हो गया। घयल का नाम नन्दन पहाड़ निवासी मोहित कुमार सिन्हा, कुमैठा निवासी विक्रम कुमार और देवघर कॉलजे रोड निवासी मनीष कुमार के नाम शामिल हैं। सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की बावत घायल मोहित ने बताया कि तीनों एयरटेल कंपनी में काम करता है। तीनों एक बाइक पर सवार होकर डाबर ग्राम के पास काम से जा रहा था। उसी क्रम में पीछे से आ रही एक चार पहिया वाहन का चालक लापरवाही तेजगति से बाइक में धक्का मार दिया।

इस घटना में तीनों घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुुंची और धक्का मारने वाले चारपहिया वाहन को जब्त कर थाना ले गयी।


