Dinajpur: पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले में अपनी बीवी को तीन तलाक (Triple Talaq) कहकर घर से निकालना एक शख्स के लिए भारी मुसीबत बन गया। ससुरालपक्ष ने उसे सरेआम पीट दिया। पहले उसके हाथ-पैर बांधे और चप्पलों की माला पहनाई, फिर सार्वजनिक तौर पर लात-घूंसे मारे। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पड़ोस में गई थी बीवी, लौटने पर गुस्सा हुआ शौहर
मामला रविवार को उत्तरी दिनाजपुर के गोआलपोखर ब्लॉक की गती ग्राम पंचायत के गांव चरघरिया में सामने आया है। पुलिस के अनुसार चरघरिया गांव की रहने वाली फिरौदा की शादी सिंधो गांव निवासी तौफीक आलम से हुई थी। तौफीक ड्राइवर है। जानकारी में सामने आया है कि दोनों के बीच निकाह के बाद से ही विवाद चल रहा था। लेकिन शनिवार को झगड़ा और बढ़ गया। शनिवार को फिरौदा पड़ोसी के घर चली गई थी। तौफीक जब घर पहुंचा, तो उसे न पाकर आगबबूला हो उठा। जब फिरौद घर लौटी, तो वो बिफर पड़ा। दोनों के बीच मारपीट हुई और फिर तौफीक ने फिरौद को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।

ससुरालवालों ने समझाने की कोशिश की
मामल सुलझाने फिरौदा के परिजन जब आगे आए तब भी तौफीक अपनी बात पर अड़ा रहा, तो वे नाराज हो उठे। इसके बाद उन्होंने तौफीक की सरेआम पिटाई लगा दी। बता दें कि तीन तलाक कहने पर तीन साल की सजा और महिलाओं को गुजारा भत्ते का प्रावधान किया गया है।
Also Read:
- जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह का साथ देने पर अनंत सिंह कायम, जदयू विधायक ने पार्टी को भी दी नसीहत
- Karnataka में सियासी तकरार तेज, मंत्री ने कुमारस्वामी को कहा ‘गिरगिट’
- Jharkhand CGL paper leak scandal: गुप्त सेंटर पर तीन घंटे में 370 सवाल रटाए, फिर जला दिए प्रश्नपत्र
- Deoghar: बंद घर का ताला तोड़कर गहना, नकदी व टीवी की चोरी
- Jamtara में चार महीने से मानदेय नहीं मिलने पर सफाईकर्मियों ने सड़कों पर कचरा फेंक जताया विरोध



