
Deoghar: देवघर जिला के पथरोल थाना क्षेत्र के छोटा संघरा गांव से एक जीजा पवन दास द्वारा अपने ही नाबालिग साली को शादी के नियत से बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार पथरड्डा थाना क्षेत्र के पवन दास का शादी पथरोल थाना क्षेत्र स्थित छोटा संघर गांव निवासी हिर्दय दास के पुत्री से बड़े ही धूमधाम से हिन्दू रीति रिवाज से सम्पन्न हुआ था। जिसमे वर पक्ष को दहेज के तौर पर ढाई लाख रुपए भी दिया गया था। लेकिन विवाह के 11 माह बाद ही अपनी गर्भवती पत्नी को छोड़कर जीजा ने नौवीं वर्ग की छात्रा 14 वर्षीय नाबालिग साली को बहला फुसला कर भाग गया ।

इधर नाबालिग के पिता ने अपने दामाद के घर जाकर जब इस बाबत पूछताछ किया तो दामाद ने अपने ही ससुर को मार पीट कर भगा दिय । मामले को लेकर नाबालिग किशोरी के पिता ने पाथरोल थाने में अपने दामाद पवन दास के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने नाबालिग को जीजा के घर से बरामद भी कर लिया है। वहीं आरोपी जीजा पवन दास पुलिस को आता देखकर फरार हो गया। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इधर इस घटना की चर्चा चारों तरफ हो रही है।


