
Deoghar : साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को 37 हजार का चूना लगा दिया। इस सिलसिले में जिले के सारवां थाना क्षेत्र के मनीगढ़ी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसने एक नया एसी खरीदा था। वह खराब हो गया।

उसने गुगल पर जाकर वोल्टास कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर पता किया। उसके बाद उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया। उसके बाद फोन कर बताया कि लिंक का इस्तेमाल कर पांच रुपया अपने खाता से निकासी कीजिए।

उसके बाद एक ओटीपी आया। फोन करने वाले ने उसे झांसा में लेकर उक्त ओटीपी जान लिया। उसके बाद उसके बैंक खाता से दो बार में 37 हजार की अवैध निकासी कर ली।
पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाने में दे दी है। साइबर थाना की पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर ठग का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


