बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच (Baharaich) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में चाय पीने से पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। वहीं, दो साल की बच्ची की मौत हो गयी। यह सभी लोग मेहमानदारी में घर आए हुए थे। घटना बहराइच जनपद के कोतवाली देहात के मछियाही गांव की है।

बताया जा रहा कि घर की बड़ी बहू ने सभी के लिए चाय बनाई थी। चाय पीते ही 5 लोगों की हालत बिगड़ गयी, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दो साल के बच्चे की मौत हो गई।

एसपी सिटी ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन एक बहन का परिवार भाई के घर आया हुआ था। बहन अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए आई हुई थी, जिस पर बड़ी बहू ने मेहमानों के लिए चाय बनाई। चाय पीते ही घर के पांच लोग की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दो साल की एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, चार लोगों की अभी भी हालत नाजुक बनी है।
आरोप है कि, चाय में मेहमानों को जहर दिया गया था। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और इस मामला क्या है इसे सुलझाने में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें:
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार
- त्योहार को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, बढ़ेगी गश्ती : Deoghar SP
- Deoghar: हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, 90 हजार के जेवर व 20 हजार नकद ले गए



