Deoghar : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण करने आई 55 वर्षीय महिला श्रद्धालु नातिया अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

हादसे में महिला का एक हाथ टूट गया, जबकि सिर और चेहरे पर भी चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से गोरखपुर ले जाया गया।

घटना के संबंध में साथ आए रिश्तेदार रामनाथ ने बताया कि बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सभी लोग बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने महिला को जोरदार धक्का मार दिया।
टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
जख्मी महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एंबुलेंस से गोरखपुर ले जाया गया।



