फिरोजाबाद: सिरसागंज थाना पुलिस टीम ने एक युवक को गुरूवार को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बरामद युवक ससुराल में पत्नी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर चला गया था।

एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण ने बताया कि थाना सिरसागंज क्षेत्र के चौकी प्रभारी अरांव राजवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ गुमशुदा जितेन्द्र को सर्विलांस के सहयोग से सीडीआर और लोकेशन के आधार पर थाना चन्दपा जनपद हाथरस से सकुशल बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि गुमशुदा जितेन्द्र उर्फ कल्लू 24 जुलाई को अपनी पत्नी के व्यवहार से क्षुब्ध होकर ग्राम शादीपुर स्थित अपनी ससुराल से कहीं चला गया था। जिसकी गुमशुदगी गुमशुदा के ससुर रतन सिंह ने थाना सिरसागंज पर 25 जुलाई को दर्ज करायी थी।
उन्होंने बताया कि जितेन्द्र को लगता था कि उसकी पत्नी इस शादी से खुश नही है। वह उसे वैसा प्यार नहीं कर रही है, जैसी उसको उम्मीदे थी। इसलिये पत्नी से सहानभूति प्राप्त करने के लिये भागा था। जिससे शायद उसकी पत्नी उसे प्यार करने लगे। इससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
यह भी कहें:
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल
- BIG NEWS: Actor Tiger Shroff पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार
- Deoghar: सब्जी बाजार के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा था युवक, गिरफ्तार



