
Deoghar: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिए गए बयान पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पुजारियों में आक्रोश है। जिसको लेकर बैद्यनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर पुजारियों ने राहुल गांधी का जमकर विरोध किया।

पुरोहितों ने बताया कि राहुल गांधी के बयान में यह कहा गया था कि यह देश तपस्वियों का है, पुजारियों का नहीं। इसको लेकर पुजारियों में आक्रोश है। वहीं देवघर के पुजारियों का कहना है कि राहुल गांधी को कोई हक नहीं है धर्म के बारे में बोलने का। अगर पुजारी ना हो तो तपस्वी कभी नहीं बन सकता है।

बड़े-बड़े संत-साधुओं तपस्वियों को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पुजारियों के द्वारा ही पूजा-अर्चना कराया जाता है। यह कहना बिल्कुल गलत है कि यह देश पुजारियों का नहीं है जिसको लेकर आज राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी की गई।
वही पुजारियों की मांग है कि जल्द से जल्द राहुल गांधी इस बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।



