spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशबिना चश्मे के दूल्हा नहीं पढ़ सका अखबार, तो दुल्हन ने वापस...

बिना चश्मे के दूल्हा नहीं पढ़ सका अखबार, तो दुल्हन ने वापस कर दी बारात

दुल्हन ने शादी करने से इसलिए इंकार कर दिया, क्योंकि दूल्हा चश्मे के बिना अखबार नहीं पढ़ सकता था।

Aaj Ka Rashifal : 25 सितम्बर, 2023 का दिन कैसा रहेगा

Dumka News: संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन

Deoghar: घर के सामने से मैजिक वाहन की चोरी

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां एक दुल्हन ने शादी करने से इसलिए इंकार कर दिया, क्योंकि दूल्हा चश्मे के बिना अखबार नहीं पढ़ सकता था। दुल्हन ने न केवल शादी को रद्द कर दिया, बल्कि दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया।

दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव की रहने वाली दुल्हन अर्चना की शादी बंशी गांव निवासी शिवम से होने वाली थी। जब दुल्हन और उसके परिवार की अन्य महिलाओं ने देखा कि दूल्हा शादी के दिन भी चश्मा पहना हुआ है, और बगैर चश्मा उसे देखने में दिक्कत हो रही है। तो उन्हें इसके बारे में शक हुआ। दूल्हे को बिना चश्मे के अखबार पढ़ने के लिए कहा गया। बिना चश्मे के दूल्हा अखबार नहीं पढ़ सका। नतीजतन, दुल्हन के परिवार ने सबकी रज़ामंदी से शादी को कैंसिल कर दिया।

शादी रद्द होने के बाद दुल्हन के परिवार ने मांग की, कि दूल्हे के परिवार को नगद और दहेज के रूप में दी गई मोटरसाइकिल, साथ ही शादी के लिए किए गए सभी खर्चों वापस किए जाएं। जब दूल्हे के परिवार ने मांग से इनकार कर दिया, तो औरैया के एक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

दुल्हन के पिता अर्जुन सिंह ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि दूल्हे की आंखों की रोशनी इतनी कमजोर है। मेरी बेटी ने ये जानने के बाद शादी को रद्द करने का फैसला किया।” दुल्हन के पिता ने यह भी कहा, कि पुलिस ने आपसी समझ से मामले को सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन दूल्हे का परिवार कभी नहीं आया।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!