

Pakud/Dumka: पाकुड़ एवं साहिबगंज से रांची जाने वाली चार बसों पर दुमका के जंगल में पथराव होने की खबर है। इस पथराव में एक महिला यात्री और बस के खलासी घायल हुआ है। घायलों को गोपीकांदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया गया कि बरहरवा से रांची जा रही बसों पर दुमका के जंगलों में अराजकतत्वों ने पथराव किया गया है। इस पथराव में सानिया यात्री बस में सवार बरहरवा की एक महिला यात्री और नॉन एसी बस सिल्की के खलासी पत्थर लगने से घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर गोपीकंदर पुलिस ने जंगल के पास पहुंच कर छानबीन की। इससे नाइट बस के चालकों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। कंडक्टरों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। इस मामले में एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।