Ranchi: झारखंड की टीम हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 (National Junior Women’s Hockey Championship 2022) के फाइनल मैच में उपविजेता बनी। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 12वीं मैच आयोजित था। मैच में हॉकी हरियाणा से वह 3-0 गोल से पराजित होकर दूसरे नंबर पर रही। झारखंड को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
झारखंड की टीम विगत एक दशक से हर वर्ष पदक जीत रही है। 2022 में रजत, 2021-रजत, 2019- स्वर्ण, 2018- स्वर्ण, 2017-कांस्य, 2016-कांस्य, 2015- रजत, 2014- कांस्य और 2013 में कांस्य पदक।
झारखंड टीम के उपविजेता होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह और विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, अशोक भगत, अश्रिता लकड़ा, प्रतिमा बरवा, कांति बा,बीगन सोय सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
झारखंड टीम में रश्मि होरो, रोपनी कुमारी, काजल बड़ा, अंकिता डुंगडुंग, दीप्ति कुल्लू, किरण बड़ा, महिमा टेटे, दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुड़िया, मोनिका नाग, पिंकी लकड़ा, अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडुलना. कोच के तौर पर तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति ने भूमिका निभाई।