
हिन्दुस्तान में लोग कितना भी मुश्किल काम क्यों न हो, अपने जुगाड़ से हर काम को आसान बना लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी आए दिन ऐसे जुगाड़ के फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक और वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स ने देसी जुगाड़ के जरिए ईंट और सीमेंट से ही कूलर बना लिया है। वायरल वीडियो को देखकर आप भी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘#Hindustani JUGAAD again… AC ya Cooler – #ACooler कुलर बनाने वाले को #LG aur #BlueStar Company वाले ढुंड रहे है।’

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कूलर नजर आ रहा है, जो तेज रफ्तार में चल रहा है और खास बात ये है कि ये कूलर ईंट और सीमेंट से बना है। कूलर की टंकी सीमेंट की बनी है और उसकी बॉडी ईंट की।
लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।


