
Deoghar: तमिलनाडु के थेनकासी थाना की पुलिस गुरूवार को देवघर जेल में बंद एक साइबर अपराधी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गयी। जिस साइबर अपराधी को रिमांड पर तमिलनाडु पुलिस ले गयी।

उसका नाम किशोर दास है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव का रहने वाला है। तमिलनाडु के थेनकासी थाना कांड संख्या 9/22 के मामले में तीन लाख रूपये की ठगी किये जाने में उसका नाम आया था।

किशोर दास देवघर थाना कांड संख्या 14/22 में साइबर ठगी के आरोप में जेल में बंद था। उसे ले जाने के लिये तमिलनाडु के थेनकासी थाना की ग्यारह सदस्यीय टीम देवघर पहुंची थी।


