
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। यह राज्य के किसी भी जिले में मिले नए मरीजों में सबसे अधिक है। राज्य में कोरोना के कुल सक्रिय केस 223 में से अकेले रांची में 104 हैं।

संतोष की बात है कि राज्य के 12 जिले कोरोना शून्य हैं। इन जिलों में कोरोना का कोई भी नया मरीज नहीं मिला। शुक्रवार सुबह पिछले 24 घंटों में राज्यभर में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से मिले पांच मरीजों के अतिरिक्त लोहरदगा से तीन और पलामू से भी तीन नए मरीजों की पहचान हुई है। देवघर, सरायकेला और गिरिडीह में दो- दो नए मरीज मिले हैं। धनबाद , पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ), जामताड़ा, रामगढ़, साहेबगंज और पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) से एक-एक मरीज के मिलने की जानकारी है।
राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या अब तीन लाख, 47 हजार, 690 हो गई है। इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 335 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jharkhand में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के विभिन्न ठिकानों पर आयकर का सर्च ऑपरेशन
- West Asia Crisis को लेकर PM Modi ने बुलाई CCS की बैठक, भारतीयों की सुरक्षा के दिए निर्देश
- Bombay High Court ने NEET स्कोर को चुनौती देने वाले 4 छात्रों पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया
- Jharkhand: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, छह अपराधी गिरफ्तार
- Gumla में डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या, आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण


