
New Delhi/Deoghar: नई दिल्ली में आयोजित चैलेंजर क्रिकेट श्रृंखला में एस. के. पी. विद्या-विहार क्रिकेट अकादमी, देवघर ने दून क्रिकेट अकादमी, नई दिल्ली को 2-1 से हराकर तथा ट्रॉफी अपने नाम कर विद्यालय का नाम रोशन किया है, जिससे विद्या- विहार परिवार में हर्ष का माहोल उत्पन्न हो गया है।

विद्यालय प्रबंधन की देख-रेख में एस. के. पी. क्रिकेट अकादमी के सारे क्रिकेट खिलाड़ी विद्यालय के क्रिकेट कोच श्री गोगी सिंह के साथ उक्त श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को 2-1 से हराकर श्रृंखला अपने नाम कर ली है।

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए जहाँ चैलेंजर क्रिकेट टीम द्वारा उन्हें पुरस्कृत कर ट्रॉफी व मेडल प्रदान किया गया वहीं विद्यालय प्रबंधन की तरफ से भी उन्हें प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया।
मैन ऑफ द सिरीज़-पीयूष, बेस्ट बैट्समैन – सूर्याश व बेस्ट बॉलर का खिताब- अविनाश को दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने क्रिकेट खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बता दें कि एस० के० पीः विद्या-विहार क्रिकेट अकादमी, देवघर में नए खिलाड़ियों के लिए नामांकन जारी है।









