
दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021) के फेज-2 पर भी कोरोना (Corona Virus) का साया मंडराने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करीब साढ़े 4 घंटे पहले खबर आई है कि हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी. नटराजन (T. Natrajan) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) हो गए हैं।

हालाँकि, BCCI ने कहा है कि मैच पहले से तय शेड्यूल पर ही होगा। नटराजन के पॉजिटिव होने के बाद हैदराबाद के ऑलराउंडर विजय शंकर के अलावा पांच कोचिंग स्टाफ को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।
9 सितंबर को UAE पहुंचे थे नटराजन

टी नटराजन 9 सितंबर को हैरदाबाद के ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने UAE पहुंच गए थे। यानी वे 13 दिन से वहां मौजूद हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे कब पॉजिटिव हुए।
जानकारी हो कि मई में कई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के पॉजिटिव आने के बाद सीजन को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद बोर्ड ने लीग का फेज-2 सितंबर-अक्टूबर में UAE में कराने का फैसला किया था। कोरोना के कारण ही टी-20 वर्ल्ड कप को भी भारत में न कराने का फैसला लिया गया था। यह यह टूर्नामेंट IPL फेज-2 के बाद UAE और ओमान में होगा।
वहीं, फैंस के लिए अच्छी खबर ये हैं कि, SRH की पूरी टीम की RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।


