spot_img
spot_img

Deoghar को सांस्कृतिक केन्द्र बनाने की स्वीकृति, EZCC के तहत बनेगा उप-क्षेत्रीय केंद्र

संस्कृति मंत्रालय ने झारखण्ड में देवघर जिले देवघर को पूर्वी भारत के सांस्कृतिक केन्द्र बनाने की स्वीकृति दी है। देवघर जिला EZCC के तहत उप-क्षेत्रीय केंद्र की स्थापित होगा।

Deoghar: संस्कृति मंत्रालय ने झारखण्ड में देवघर जिले देवघर को पूर्वी भारत के सांस्कृतिक केन्द्र बनाने की स्वीकृति दी है। देवघर जिला EZCC के तहत उप-क्षेत्रीय केंद्र की स्थापित होगा।

पर्यटन विभाग, कला संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग द्वारा झारखण्ड सरकार को पत्र लिख सूचित किया गया है कि झारखंड में देवघर जिले को EZCC, कोलकाता (Eastern Zonal Cultural Centre, Kolkata) के अधीन उप-क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना के लिए स्थल के रूप में पहचाना गया है।

सोशल मीडिया पर इस पत्र को शेयर करते हुए गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने लिखा है ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अविस्मरणीय तोहफ़ा। संस्कृति मंत्रालय ने उनके आग्रह पर देवघर को पूर्वी भारत के सांस्कृतिक केन्द्र बनाने की स्वीकृति दी है।”

बता दें कि EZCC 1985 से काम कर रहा है और भारत के पूर्वी हिस्सों के कई जातीय सांस्कृतिक केंद्रों और उत्कृष्टता के समूहों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। EZCC का उद्देश्य भारत की पारंपरिक संस्कृति के पूर्वी भाग का प्रक्षेपण और प्रसार है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!