Tokyo: Tokyo Olympics 2020 में गुरुवार को भारत और जर्मनी (India vs Germany) के बीच हुए कांस्य पदक मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराया और 41 साल का भारत का हॉकी में मेडल का सूखा खत्म किया।

भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार मास्को ओलंपिक खेल-1980 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, आखिरी बार ब्रॉन्ज मेडल भारत ने म्यूनिख ओलंपिक खेल-1972 में अपने नाम किया था। आज भारत ने एक बार फिर इतिहास रचा और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

पीएम ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में रहेगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं की कल्पनाओं को पूरा किया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।’
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar सहित झारखण्ड के आठ जिलों में 10 और 11 नवंबर को बारिश के आसार
- America में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हरि बॉक्सर हिरासत में, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू
- Deoghar: चालक के अपहरण के बाद हाइवा मालिक से मारपीट, जबरन पांच हजार रुपये की ऑनलाइन वसूली
- त्योहारी सीजन में Railway की तैयारियों का अश्विनी वैष्णव ने लिया जायजा, 18 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रहीं
- Deoghar: बेलाबगान में बंद घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख के सामान की चोरी



