
Deoghar: देवघर जिला में अपराधियों का हौसला इस कदर बुलंद है कि आम आदमी की बात तो छोड़ दिजिए, पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं। कुछ ऐसी ही वारदात को अंजाम नगर थाना इलाके में दी गई, जब एक बदमाश ने पुलिस कर्मी को मारपीट कर जख्मी कर दिया।

मारपीट से पहले बदमाश ने पुलिस कर्मी से सरकारी हवलदार छीनने का प्रयास किया। लेकिन जब अपने कोशिश में विफल रहे तो पुलिस कर्मी को किसी धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए ,लेकिन पुलिस कर्मी को जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
चेकिंग के दौरान दिया गया घटना को अंजाम
जख्मी हवलदार विलास यादव ने बताया कि वह दिव्या गश्ती पर थे। नगर थाना के समीप जांच के दौरान युवक के साथ बहस होने लगा। उसी दौरान मिथलेश तुरी नाम युवक ने उससे जबरदस्ती सरकारी हथियार छीनने लगा। काफी प्रयास के बाद भी जब वह हथियार छीनने में वह सफल नहीं हुआ तो उसने किसी धारदार हथियार से उसके चेहरे पर वार कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गए।
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहा है। हालांकि उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


