टोक्यो: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने बुधवार को यहां ओलंपिक स्टेडियम में पुरूषों के लांग थ्रो क्वालिफिकेशन ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बना ली।

नीरज ने क्वॉलिफाइंग राउंड के अपने पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर भाला फेंककर फाइनल क्वॉलिफाइ कर लिया।

फाइनल के लिए क्वॉलिफिकेशन मार्क 83.50 मीटर का था जिसे नीरज ने बड़ी ही आसानी से पार कर लिया, नीरज अब 7 अगस्त को फाइनल मुकाबले में पदक के लिए उतरेंगे।
ओलंपिक के एथलेटिक्स इवेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले वह 12वें भारतीय एथलीट है।
बता दें कि भाला फेंक स्पर्धा में एथलीट को कुल तीन प्रयास मिलते हैं जिसमें से उसके सर्वश्रेष्ठ वैध प्रयास को गिना जाता है।
इसे भी पढ़ें:
- Mumbai: टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली, CM फडणवीस ने मांगी रिपोर्ट
- Manipur Violance: कामजोंग में 15 घरों में लगाई आग, कुकी समुदाय के लोग जंगलों में भागे; हमलों में चार घायल
- BIG NEWS: Actor Tiger Shroff पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल
- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर व पीएम किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार
- Deoghar: सब्जी बाजार के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा था युवक, गिरफ्तार



