
नई दिल्ली: देश में चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार ने राज्यों को अबतक कोरोना टीके की 24 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार तक राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों तक टीके की 24 करोड़ खुराक निशुल्क उपलब्ध कराई है।

इनमें से 22 करोड़ खुराक इस्तेमाल की गई हैं। इस संख्या में टीके की बर्बादी भी समाहित है। मंत्रालय के मुताबिक राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 1.93 करोड़ टीके उपलब्ध हैं।


