
Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 2-1 हार गई। टीम ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी। इस ओलंपिक में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचा था।

टीम इंडिया अब कांस्य पदक के लिए खेलेगी। महिला टीम से पहले पुरुष टीम भी सेमीफाइनल का मैच हारी थी। उसे बेल्जियम से शिकस्त मिली थी।


