चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हंगरी में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 73 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश और राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए हरियाणा की पहलवान प्रिया मलिक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि हरियाणा की बेटी के स्वर्ण जीतने की यह गौरवान्वित करने वाली खबर भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के ठीक एक दिन बाद आई है, जो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मीराबाई चानू और प्रिया मलिक की तरह अन्य भारतीय खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में देश का नाम रोशन करेंगे।
Also Read:
- Deoghar : मोबाइल छीनने के प्रयास में बदमाश ने ट्रेन में सवार युवक पर डंडे से किया हमला, गिरकर हुआ घायल
- पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने की है गलत बयानी, करूंगा मानहानि का मुकदमा : निशिकांत दुबे
- Ayodhya: राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा आज से शुरू करेंगे कामकाज
- बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर UP बना देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन : CM योगी
- 2026 Asian Games: गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगी भारत की बेटियां, श्रीलंका चुकता करना चाहेगा पिछली हार का हिसाब



