Ranchi: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ठेकेदार से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है।

पांच दिनों के अंदर 50 लाख रुपये देने को कहा गया है। पैसे नहीं देने पर फौजी कार्रवाई की धमकी दी गयी है। ठेकेदार ने अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले ठेकेदार अंजनी सिंह को नौ सितंबर को पीएलएफआई की ओर से उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मैसेज भेजा गया। मैसेज में लिखा गया कि 50 लाख रुपए रुपये रंगदारी नहीं दिए तो उनके ऊपर फौजी कार्रवाई की जाएगी।
रकम देने के लिए पांच दिनों का समय पीएलएफआई की ओर से दिया गया है। धमकी मिलने के बाद से ठेकेदार अंजनी सिंह का पूरा परिवार डरा हुआ है। अंजनी सिंह ने पुलिस से आग्रह किया है कि इस संबंध में शीघ्र उचित कानूनी कार्रवाई की जाये।
ठेकेदार अंजनी सिंह ने पुलिस को नंबर और भेजे गए मैसेज का स्क्रीन शॉट अरगोड़ा पुलिस को उपलब्ध कराया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Reads:
- Jasidih स्टेशन पर ट्रेन से 16.2 लीटर विदेशी शराब बरामद
- Deoghar: बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी, रिखिया थाना में मामला दर्ज
- Deoghar: किराए के मकान में रह रही रांची की को-ऑपरेटिव कर्मी की रहस्यमय परिस्थिति में मौत
- नाबालिग को बाल सुधार गृह के बजाय जेल भेजने के मामले में Jharkhand HC ने मुख्य सचिव को किया तलब
- जो गैर-हिंदू व्यक्ति देवी-देवताओं के प्रति सम्मान नहीं रखते, उन्हें मंदिर में प्रवेश की इजाजत नहीं : Madras HC की मदुरै बेंच



