
Godda: गोड्डा के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरसिंहकिता गांव लगे भीषण अग्निकांड में दर्ज़न भर घर जलकर स्वाहा हो गए। आग संभवतः चूल्हे से लगी और फिर धूं धूं कर जलने लगी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई घर चपेट में आ गए। इधर ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुचे उनके द्वारा प्रयास भी किया गया।लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। वजह साफ थी कि पानी की उपलब्धता नही।

बाद में प्रशासन द्वारा तीन चार टैंकर पानी मंगवाया गया जो की आग बुझाने के लिए पर्याप्त नहीं था। हालांकि बाद में तीन अग्निशमन वाहन लाया गया जिससे आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दर्ज़न भर घर स्वाहा हो गए थे।

इधर दर्ज़न भर परिवार भीषण गर्मी में बेघर हो गए है। वहीं लाखो की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। इधर थाना प्रभारी राहुल चौबे ने कहा कि उनके स्तर से हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है जिससे आम लोगो की मुश्किलें कम हो सके।


