Deoghar: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने उनका स्वागत देवघर एयरपोर्ट पर किया। जिसके बाद राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर एयरपोर्ट परिसर में दिया गया।

इसके अलावे राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने बाबा मंदिर पहुंचे जहां कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर में तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चारण का संकल्प कराया गया। इसके बाद राज्यपाल ने मंदिर के गर्भ गृह पहुंचकर पवित्र द्वादस ज्यातिर्लिंग का जलाभिषेक किया और मत्था टेककर मंगलकामना की।

इस दौरान मौके पर उपायुक्त विशाल सागर व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह् प्रदान किया।




