
Chandigarh: कई घंटे के सियासी उफान के बाद कांग्रेस ने रविवार को घोषणा की है कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ट्वीट करके बताया है कि “कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे।”

पार्टी महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने एक ट्वीट में कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि श्री चरणजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है।
नए मुख्यमंत्री का एलान होने के बाद पंजाब कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी मेरे छोटे भाई है। मैं हाईकमान के फ़ैसले का स्वागत करता हूं। मैं आज भी ताकतवर नेता हूं और कल भी रहूंगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए अपने नाम की घोषणा होने के बाद ने कहा, मैं राज्यपाल आवास पर जा रहा हूं। वहां से निकलने के बाद मैं बात करूंगा।
Also Reads:
- Jharkhand में जिम्मेदार लोगों की क्यों नहीं हो रही गिरफ्तारी, CM दें जवाब: दिलीप घोष
- JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन को Nishikant Dubey का समर्थन, बोले- 13 अगस्त तक फैसला नहीं हुआ तो अनशन करूंगा
- Jharkhand में छात्रों का विरोध 14वें दिन भी जारी, बोले-यह आजाद भारत के लिए सबसे खराब समय
- JPSC गड़बड़ी के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के ससुर को लिया हिरासत में, रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच शुरू
- Deoghar: टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, चालक फरार, पटेल चौक के पास की घटना



