
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके में 17 जनवरी को एक महिला व उसके बेटे की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार टिंकु राय जसीडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर घोरलास गांव का रहने वाला है। उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है।

इस बारे में देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि 17 जनवरी की रात महिला व उसके 09 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई थी। बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतित होता है कि दोनों की हत्या गला दबा कर की गई थी। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में पता चला कि महिला का पिछले दस वर्ष से उक्त युवक के साथ अवैध संबंध था। जब पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ किया तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि इसी संबंध के कारण उसने महिला की हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से उसने उसके बेटे को भी मार दिया। बताया कि 17 की रात को उसने पहले महिला का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही उसने दरवाजा खोला टिंकू ने उसका गला दबा दिया और हत्या कर दी। महिला के बेटे ने यह सब देख लिया था। इसी के कारण उसने बेटे की भी गला दबाकर हत्या कर दिया।

हत्या के बाद दोनों के उपर डाल दिया था पानी
सबूत को छूपाने के लिये हत्यारे ने दोनों के शरीर पर पानी डाल दिया था। ताकि पुलिस को कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं मिल सके। बताया जाता है कि आरोपी अपने उपर से पुलिस का ध्यान भटकाने के लिये थाना प्रभारी से लेकर एसपी तक को कॉल कर खोजी कुत्ता मंगाने की मांग किया था। तकनिकि जांच में पुलिस ने उसे पहले गिरफ्तार किया और कड़ाई से पुछताछ की तो उसने अपने अपराध को पुलिस के समक्ष कबूल कर लिया।
घटना की दिशा को बदलने के लिये रची लूटपाट की साजिश
पुलिस के मुताबिक हत्या आरोपी ने जांच की दिशा को मोड़ने के लिए लूट की साजिश रची। पकड़ा गया टिंकू महिला का रिश्तेदार भी है। बताया जाता है कि मृतका का पति रात को ऑटो चलाने का काम करता है। उसी क्रम में युवक का संबंध उक्त महिला से हो गया। बताया जाता है कि पिछले दस वर्ष से टिंकू और उक्त महिला के साथ अवैध संबध था। उसी बीच टिंकू की शादी हो गयी और उसे दो बच्च भी हो गया लेकिन दोनों का प्रेम प्रसंग जारी था। जिसकी जानकारी घरवालों को भी हो गयी थी। इसको लेकर घर में विवाद होने लगा। बात बढ़ता देख टिंकू ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि ये भी पता चला है कि महिला सूद पर पैसा लगाती थी। वह एक ग्रुप का भी संचालन करती थी। उसका एक डायरी भी गायब बताया जाता है। पुलिस इन सभी बातों को भी ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। बताते चलें कि मृतका के पिता के बयान पर जसीडीह थाना मामला दर्ज किया गया था।


