
New Delhi: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि गोड्डा लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्गा पूजा और दीपावली का बंपर तोहफ़ा दिया है।

केंद्र सरकार द्वारा महगामा, देवघर और मधुपुर में फोर लेन का तोहफा दिया गया है। साथ ही 2500 करोड़ की लागत से मधुपुर बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा छह नेशनल हाइवे और दो रिवर फ्रंट का निर्माण गोड्डा लोकसभा में होगा।

गोड्डा जिले में महागामा से एकचारी तक 1500 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन सड़क बनेगी। देवघर से हंसडीहा तक 1700 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन सड़क बनेगी। वहीं 2500 करोड़ रुपये की लागत से देवघर-मधुपुर फोर लेन और मधुपुर बायपास का निर्माण होगा। हसंडीहा-म्हारो मोड़ भाया नोनिहाट राष्ट्रीय मार्ग का निर्माण किया जायेगा। मधुपुर-जामताड़ा भाया मरगोमुंडा, नेशनल हाइवे बनेगा। गोड्डा से दुमका भाया अगिया मोड़, नया नेशनल हाइवे बनेगा। बाराहाट-कहलगांव नया नेशनल हाइवे, गोड्डा-ढाकामोड़ नया नेशनल हाइवे का निर्माण होगा।
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी। सांसद ने बताया कि इसके अलावा गोड्डा और देवघर में रिवर फ्रंट का निर्माण होगा।
गोड्डा में कझिया रिवर फ्रंट का निर्माण होगा। वहीं देवघर में ढडवा रिवर फ्रंट का निर्माण किया जायेगा।
एमपी निशिकांत दुबे ने इसे गोड्डा लोकसभा की जनता के लिए केंद्र सरकार द्वारा दशहरा और दिवाली का गिफ्ट बताया है।


