
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित सारंडा जंगल में मधुमक्खियों के झुंड ने सीआरपीएफ जवानों (CRPF) पर हमला कर दिया। जिससे सीआरपीएफ 174 बटालियन के जवान दिगंबर डे घायल हो गए।

बताया जा रहा कि सारंडा जंगल में सीआरपीएफ के जवानों द्वारा गश्ती की जा रही थी। तभी गश्ती के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

अन्य जवान तो किसी तरह मधुमक्खियों के हमले से बच गए लेकिन, दिगंबर डे को मधुमक्खियों ने काट लिया। जिससे वो घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ओडिशा के बिसरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।


