
Deoghar: देवघर जिले के साइबर पुलिस ने फर्जी इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ऑफिसर बनकर आम लोगों से बकाया बिजली बिल जमा करने का मैसेज भेजकर ठगी करने वाले चार शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गए साइबर अपराधियों में तीन मोहनपुर थाना क्षेत्र और एक दुमका जिला के सरैयाहाट थाना का रहने वाला है। इसे लेकर साइबर थाना में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

मौके पर साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद, साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर केएन सिंह, पुनि हरीश कुमार उपस्थित थे। साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना पर चारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चारो साइबर अपराधी मोहनपुर थाना क्षेत्र से सिमरजोर स्कूल के पीछे झाड़ी में छुप कर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे। बताया कि इन सबों के पास से मिले मोबाइल से कई साक्ष्य मिले हैं। बताया कि ये सभी फर्जी बिजली अधिकारी बनकर कस्टमर के मोबाइल पर बिल बकाया रहने संबधी मैसेज भेज कर कनेक्शन काटने का झांसा देकर कई तरीके से आम सहायता के नाम पर स्क्रिनिंग शेयरिंग एप्स डाउनलोड कराकर यूपीआई के माध्यम से रुपये की ठगी का काम करते थे।
ये हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में विकास कुमार, विशाल कुमार सिमरजोर, छोटू कुमार मंडल घुटीयाबाड़ा आसहना तीनों थाना मोहनपुर देवघर, राहुल कुमार साकिन मंडलाडीह थाना सरैयाहाट जिला दुमका का रहने वाला है। इन सबों के पास से 8 मोबाइल और 13 सिम बरामद किया गया है।


