
Deoghar: सुल्तानंगज से जल भरकर दंडी यात्रा कर देवघर पहुंचे एक श्रद्धालु का मोबाइल आराम करने के क्रम में चोरी कर ली गयी। उपरांत उसके खाता से यूपीआई के माध्यम से 36 बार में 1.63 लाख रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी। इसे लेकर दांडी बम बिहार के पूर्णीया जिला के जानकीनगर थाना क्षेत्र के तेतराही निवासी नरेश कुमार शर्मा ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि सुल्तानगंज से दंडी यात्रा कर 21 अगस्त को देवघर पहुंच कर बाबाधाम में जलापर्ण किया। वहां से बासुकीनाथ जाने से पूर्व नगर थाना क्षेत्र स्थित एक दूर्गा मंडप में आराम कर रहा था। देर रात को उसके बैग की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली। बैग में मोबाइल, नकद रूपया था। मोबाइल चोरी को लेकर नगर थाना में शिकायत किया था।

23 से 24 अगस्त के बीच उसके बैंक खाता से यूपीआई के माध्यम से 36 बार में एक लाख 63 हजार की अवैध निकासी कर ली गयी। इधर आवेदन लेकर साइबर पुलिस जांच में जुट गयी है।


