
New Delhi : झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में धांधली को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन को अब गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (Godda MP Nishikant Dubey) का समर्थन मिल गया है. सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छात्रों के आंदोलन के साथ खड़े होने की बात कही है.

निशिकांत दुबे ने कहा कि 13 अगस्त तक, यानी संसद का सत्र चलने तक, अगर छात्रों की मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ तो वह अपनी पार्टी से अनुमति लेकर छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे. उन्होंने आगे कहा कि जरूरत पड़ी तो वह छात्रों के समर्थन में अनशन भी करेंगे.

सांसद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट किया कि वह छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि अगर 13 अगस्त तक सरकार या संबंधित स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वह पार्टी से अनुमति लेकर आंदोलनरत छात्रों के बीच जाएंगे और उनके साथ अनशन करेंगे.



