
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने ब्राउन की खरीद-बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम रवि झा उर्फ बिट्टू है जो हरिशरणम कुटिया झोंसागढ़ी का रहने वाला है वर्तमान में शहीद आश्रम रोड गली नंबर 04 में रितेश पांडेय के मकान में किराये पर रहता है। उसके पास से पुलिस ने 06 पुड़िया ब्राउन सुगर और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

इसे लेकर कुंडा थाना एक प्रेसवार्ता कर सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने विशेष रूप से जानकारी दी। बताया की गुप्त सूचना मिली थी की शहीद आश्रम रोड में रवि झा उर्फ गुड्डू और अंकित सिंह राजपूत नामक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से ब्राउन सुगर खरीद- बिक्री किया जा रहा है। बताया कि एसपी सुभाषचन्द्र जाट ने उनके नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया।

बताया कि जैसे ही पुलिस टीम शहीद आश्रम रोड में छापेमारी के लिये पहुंची तो एक युवक भागने लगा। जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 06 पुड़िया ब्राउन सुगर बरामद किया गया। पुलिस की पुछताछ में उसने बताया कि वह ब्राउन सुगर का एक पुड़िया 500 रूपये तक में बेचने का कार्य करता है। लोगों को डराने-धमकाने के लिये हथियार भी रखता है। वहीं इस कार्य में उसकी पत्नी एकता झा भी सहयोग करती है। जब पुलिस उसके घर पर तलाशी लेने पहुंची तो उसके किराये वाले घर को खुला छोड़कर पत्नी कहीं फरार हो गयी थी।
रवि झा ने पुलिस के समक्ष दिये बयान में कहा है कि उसकी पत्नी घर में रखे ब्राउन सुगर एवं हथियार लेकर कहीं भाग गयी है। इस मामले में कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें रवि झा उर्फ बिट्टू उसकी पत्नी एकता झा और बमबम बाबा गली निवासी अंकित सिंह राजपूत को आरोपी बनाया गया है। पुलिस इस मामले के अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी में जुट गयी है।


