गिरिडीह।

गिरिडीह जिले में कुदरत ने कहर ढहा है. आसमानी कहर से दो लोगो की मौत हो गयी जबकि दर्जन भर से अधिक ग्रामीण झुलस गए है.

आकाशीय बिजली जिले के सदर प्रखंड और धनवार में गिरी. फ़िलहाल सभी आसमानी कहर के चपेट में आने वाले घायलों का इलाज अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. जिसमे कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया जाता है कि धनवार के तीन अलग-अलग स्थानों पर व्रजपात की घटना हुयी है. जिसमे एक की मौत हो गयी. जबकि13 ग्रामीण घायल हुए है. सभी लोग खेत में काम करने पहुंचे थे. तभी बारिश से बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे छिप गए थे और इसी दौरान व्रजपात हुआ. जिससे सभी लोग व्रजपात की चपेट में आ गए.
वही सदर प्रखंड के खुटवाढाब गांव में भी कमोवेश इसी प्रकार का हादसा हुआ. यहाँ भी खेत में काम करने के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक की मौत हो गयी। जबकि दो ग्रामीण बुरी तरह झुलस गए. दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.



