
Kishanganj: राजेंद्रनगर से कामाख्या जा रही कैपिटल एक्सप्रेस की स्लीपर कोच के ब्रेक बाइंडिंग में सोमवार को अचानक आग लग गई। जिससे तेजी से धुआं निकलने लगा। ट्रेन से धुआं निकलते ही यात्रियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद रेलकर्मियों ने फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाया।

घटना को लेकर ट्रेन लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक गायसाल स्टेशन पर रुकी रही। किशनगंज से 12 किमी दूर गायसाल रेलवे स्टेशन के पास लोगों की नजर ब्रेक बाइंडिंग से निकलते तेज धुएं पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद ट्रेन को रोककर फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तेज ब्रेक मारने के कारण ब्रेक बाइंडिंग में आग लगने की बात कही जा रही है।

गनीमत रही कि लोगों की नजर निकल रहे धुएं पर पड़ गई और रेलकर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। गायसाल स्टेशन में ट्रेन 10:28 से 11:03 तक रुकी रही। जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।


