Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में मंत्री रामेश्वर उरांव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रकाश ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस जनता को बरगलाने में माहिर है। राम के अस्तित्व को ही नकारने वाली पार्टी को अयोध्या के रामलला अब याद आने लगे।

भाजपा से पूछने के बजाए हिम्मत है तो रामेश्वर उरांव ही बताएं कि झारखंड में ऑक्सीजन के अभाव में कितने लोगों की जान गई है। उन्होंने उरांव के उस बयान को हास्यास्पद बताया जिसमे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मौत पर मुआवजा देना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि उरांव को केंद्र सरकार के प्रति इतनी सहानुभूति कब से हो गई। उन्हें केंद्र सरकार की चिंता छोड़ यह बताना चाहिये कि आखिर ऑक्सीजन के अभाव में कितने लोग मरे। जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है।
Also Reads:
- देवघर में इस दिवाली बम भोग की डिमांड, बीकानेर की स्वादिष्ट मिठाईयां मचा रही धमाल
- धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी में जोरदार उछाल, 2 प्रतिशत तक चढ़े भाव, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी
- Jharkhand के Godda में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या; खेत में मिला धड़, सिर गायब
- Uttarakhand: गंगनानी में इनोवा कार नदी में गिरी, चार लोगों के शव बरामद
- Bokaro: कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार घायल



