
Deoghar: हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद व बॉलीवुड की शानदार अदाकारा कंगना रनौत सोमवार को दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पहुंची।

देवघर एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। वहां से सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवघर सर्किट हाउस ले जाया गया। जहां से कंगना बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए निकलीं और बाबा बैद्यनाथ का पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना किया।

इस दौरान बाबा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पूजा अर्चना करने के बाद में सांसद कंगना ने कहा कि पूर्व में भी ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुकी हैं। बाबा बैद्यनाथ ने पहली बार बुलाया है। आज बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है।
इसके बाद कंगना सीधे बासुकीनाथ के लिए प्रस्थान कर गई।













