
Baba Siddique Murder: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को शाम मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

बाबा सिद्दीकी को तीन गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास उनपर गोलीबारी हुई। लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा नाम हैं। वे तीन बार विधायक रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें स्पॉट पर पहुंच गई हैं। वहीं इस मामले में दो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। शूटर्स ने सिद्दीकी पर छह राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां उन्हें लगीं।
Ae


