
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर पथरौल थाना इलाके से दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गए साइबर अपराधियों में बसंत महारा, मुकेश कुमार साकिन सिरसा के नाम शामिल हैं।

जेल गया अपराधी मुकेश कुमार साइबर थाना कांड संख्या 69/20 का भी आरोपी रहा है। दोनों के पास से चार मोबाइल और चार मोबाईल और पांच सिम बरामद किया गया है।

इनके मोबाइल में पुरे देश में साइबर अपराध से सम्बंधित 07क्राइम लिंक मिले हैं। जिनकी साइबर थाना पुलिस जांच करने में जुटी है।


